Pages

Pages

Contact Us. By E-mail: anandamargauniversal@earthlink.net

Friday, May 20, 2022

News: Rudrananda & stooge beaten with shoes by wts

Baba

News: Rudrananda & stooge beaten with shoes by wts

Namaskar, 

FIR was lodged by Madhuvratananda. Police arrived at BABA quarter and got Madhuvratananda admitted in hospital.

It has been confirmed that young WT dada was infuriated by the reply of Madhuvratananda and hence he hit and beat Madhuvratananda with his full capacity. 

~ The below is courtesy of WhatsApp Forums ~

19 मई 2022 की संध्या/रात के समय दिल्ली बाबा क्वार्टर में जो भी कुछ रांची विभाजित ग्रुप के जूनियर वर्कर ग्रुप द्वारा अपने सेंट्रल कमेटी केअयोग्य पुरोधाओं को  (दादा मधुव्रतानंद जी एवम दादा रुद्रानंद जी को) लात जूते मारकर जो उदहारण पेश किया है। वह एक आनंद मार्ग संस्था के लिए अशोभनीय है। और आनंद मार्ग के इतिहास में वह काला दिवस के रूप में जाना जाएगा।
लेकिन इसमें जूनियर वर्कर का भी दोष भी नही है। जब दादा रुद्रानंद जी एवम उनके चाटुकार लोग "आनंद मार्ग प्रचारक संघ" को अपनी प्राइवेट लिमिटेड लिमिटेड कंपनी बनाकर जूनियर वर्कर को अपना नौकर की तरह से व्यहवार करेंगे। तो उनके साथ जो भी हुआ, वह कम हुआ। यदि दादा रुद्रानंद जी एवम दादा मधुव्रतानंद जी के मुंह पर कालिख पोतकर गृही मार्गियों के बीच घुमाया जाता। वह भी कम था। इससे अन्य सीनियर अयोग्य पुरोधाओं को भी शिक्षा मिलती।
इस तरीके की कार्यवाही से कुछ अयोग्य सीनियर पुरोधाओं को शिक्षा तो दी जा सकती हैं लेकिन संस्था की समस्या का समाधान नहीं निकाला जा सकता। हम सभी जूनियर वर्कर को संस्था का समाधान स्थाई तौर पर निकालने के बारे में सोचना चाहिए। 

रांची विभाजित ग्रुप के साथ साथ सभी विभाजित ग्रुप के WT workers से अपील है। कि किसी भी विभाजित ग्रुप के जो "ब्लैक शिप"  (जो चर्या चर्य, प्रोसेड्यूर ऑर्डर, कंडक्ट रुल्स,और बाबा के कोनवेंशन की खुलमखुला अवेहलना कर रहे हैं) उनके साथ  RDS/सेमिनार/DMS में एक साथ खड़े होकर (अकेले अकेले विरोध नहीं करना है) 
विरोध करने का साहस दिखाएं।   और अपने अपने मार्गियों के द्वारा  और साथ में स्वयं भी पूर्ण तरीके की नीरव व्यवस्था (सामाजिक, एवम आर्थिक प्रतिबंध) का स्तेमाल करने का प्रयास करें। गृही मार्गी और सन्यासी सोने का बहाना कर चुप चाप संस्था के "ब्लैक शिप" लोगों के अत्याचारों की अनदेखी कर रहे हैं, ऐसे लोगो को जगाने का कार्य करें। 

अकेले अकेले विरोध न कर के एक साथ एकजुट होकर विरोध करने का प्रयास करने की कृपा करें। लेकिन जिस तरीके से दिल्ली के बाबा क्वार्टर में 19 मई 2022 की संध्या/रात में दादा मधुव्रता नंद जी और दादा रुद्रानंद जी को लात जूतों से पिटाई कर जो उदाहरण पेश किया है। वह उचित नही है।

दादा रुद्रानंद जी CBI इनफॉर्मर एवम उनके चाटुकारों को भी यह समझ लेना चाहिए। कि यह श्री श्री आनंदमूर्ति जी की संस्था है। इस संस्था को ध्वंस करने की ताकत इस ब्रह्मांड में किसी भी हस्ती के पास नहीं है। 
यदि दादा रुद्रानंद जी CBI इनफॉर्मर और उनके चाटुकार संस्था की चर्या चर्य की अवेलहना करने के लिए इतना नीचे गिर सकते हैं। फिर जूनियर वर्कर भी संस्था की समस्या का समाधान करने के लिए इतना गिरेंगे, कि जूनियर वर्कर को संभालना बहुत ही मुश्किल हो जायेगा।

पर मेरी सलाह है। 19 मई 2022 की रात को जो दादा रुद्रानंद जी एवम दादा मधु व्रता नंद जी को लात जूतों से जिस तरीके से पिटाई की गई है। इस तरीके की घटना से संस्था की बदनामी होती है। और एक सन्यासी को, दूसरे सन्यासी पर हाथ उठाना, शोभा भी नही देता है।
गृही मार्गियों से प्रार्थना है। कि बाबा के सिस्टम, एवम सिद्धांतो के बारे में जानकारी रखने का प्रयास करें। जिससे संस्था की समस्या का समाधान  निकालने में   मदद मिल सके।

~ The above is courtesy of WhatsApp Forums ~